बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। जनपद में हो रहे अवैध खनन का मामला राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच गया है। इसको लेकर बीते 18 फरवरी को एनजीटी की टीम ने साड़ी खादर खंड-77 जनपद पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए थे। जांच के दौरान पाल्यूशन कंट्रोल, वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी शामिल थे। । इस मामले की सुनवाई 25 फरवरी को होनी थी। जिसमें अब अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। बुंदेलखंड सहित प्रदेश के 11 जिलों में अवैध खनन और खनिज के परिवहन के नाम पर हुए फर्जीवाड़े को लेकर सीएजी ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में उजागर किया था। दिसंबर माह में पर्यावरण पैरोकार आशीष सागर दीक्षित की ओर से दायर याचिका पर एनजीटी की मुख्य बेंच ने प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और डीएम को नोटिस जारी कर छह हफ्ते में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.