अररिया, सितम्बर 26 -- अब अररिया के होनहार खिलाड़ी जम्मू कश्मीर में भी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा का जौहर 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता के लिए जिले से पांच खिलाड़ियों हुआ चयन, चार लड़कियां।

प्रतियोगिता का विवरण अररिया, वरीय संवाददाता जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित 32वीं जूनियर राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में अररिया के पांच होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के कारण अपने-अपने वर्ग में इन सभी युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल लेवल गेम में हुआ है। खास बात ये कि इन पांच खिलाड़ियों चार बेटियां शामिल हैं।

खिलाड़ियों की सूची अररिया जिला थांग-टा संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंहा ने बताया कि इन खिलाड़ियों में जूनियर बालिका वर्ग में अररिया आरएस के रहने वाल...