अब अभिभावक करेंगे स्कूल प्रबंधन समिति का नेतृत्व, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनेंगे
जमशेदपुर, मई 14 -- शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए नई नियमावली जारी की है। इसके तहत अब सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के संचालन में अभिभावकों की भूमिका केवल सुझाव देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे सीधे तौर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। अब समिति का नेतृत्व स्वयं अभिभावक करेंगे, जिसमें उन्हीं के बीच से 'अध्यक्ष' और 'उपाध्यक्ष' का चुनाव किया जाएगा। यह बदलाव प्रशासनिक नियंत्रण को सामुदायिक स्वामित्व में बदलने की कोशिश है, जिससे स्कूलों के प्रति स्थानीय समाज का जुड़ाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी।
एसएमसी की भूमिका एसएमसी के माध्यम से बच्चों के माता-पिता अब मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक के कार्यों में निर्णायक भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.