जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- अब देश भर के शिक्षक मित्र (मेंटरिंग इनिशिएटिव्स फॉर टीचिंग, रिसर्च एंड एसेसमेंट) ऐप के माध्यम से एक-दूसरे के अनुभव और विशेषज्ञता से सीख सकेंगे। इस डिजिटल मंच का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान करना और निरंतर पेशेवर विकास की संस्कृति को बढ़ावा देना है।  इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को भी इस ऐप पर जल्द से जल्द पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा तैयार किए गए इस ऐप की खूबी यह है कि इस पर पंजीकृत शिक्षक अपनी विशेष विशेषज्ञता और शिक्षण कौशल को देश के अन्य शिक्षकों के साथ साझा करेंगे। विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने और पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को इस मंच पर मेंटर की भूमिका सौंपी जाएगी,...