गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के किसान अब अनाज और सब्जियां ही नहीं बल्कि बिजली का उत्पादन भी कर सकेंगे। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोतों का उपयोग कर किसान बंजर भूमि पर सोलर ऊर्जा प्लांट लगाकर बिजली का उत्पादन करेंगे। इससे उत्पादित बिजली का उपभोग करने के बाद शेष बची बिजली उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को बेच सकेंगे। इससे उनकी आय दो गुनी हो सकेगी। अब तक तीन किसानों ने सोलर प्लांट के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें एक किसान की ओर से जंगीपुर में चार हेक्टेयर भूमि का विभागीय सत्यापन भी पूरा करा लिया गया है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति न होने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में समस्या पैदा होती है। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स...