पटना, अक्टूबर 11 -- मोकमा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। अब बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा में है। दरअसल इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि जदयू विधायक और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच मोबाइल पर वीडियो कॉल से बातचीत हुई है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह और एल्विश यादव के बीच बातचीत हुई है। दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह से बातचीत में एल्विश यादव ने कहा है कि वो वह जब भी बिहार आएंगे तो उनसे मिलेंगे। इतना ही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि एल्विश यादव ने अनंत सिंह को...