अब अग्निवीर भी कर सकेंगे शादी, सरकार ने बदल दिया नियम; क्या है शर्त
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के शादी के नियमों को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले अग्निवीर के तौर पर सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं थी। हालांकि अब दो साल का सेवा विस्तार लेने वाले अग्निवीरों को शादी करने की भी इजाजत होगी। हालांकि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही वे शादी कर सकेंगे। इसे 'Second Tour of duty' कहा जाता है। जाहिर तौर पर यह अग्निवीरों के परिवार के लिए राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। अभी इसपर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।पहले क्या था नियम पहले नियम यही था कि भर्ती के वक्त अग्निवीर अविवाहित होने चाहिए। इसके अलावा सेवा के दौरान भी वे शादी नहीं कर सकते। पहले भर्ती भी केवल चार साल के लिए की जा रही थीं। हालांकि अब सेवा विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.