नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं है और अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने अगले अभियान का जिक्र करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध के बाद अमेरिका की महान सेना अभी आराम कर रही है। इसके अलावा वह अपने अगले अभियान की भी तैयारी कर रही है। ईरान मुद्दे को लेकर भी ट्रंप ने अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि जब तक ईरान का मुद्दा पूरी तरह से सुलझ नहीं जाता है, तब तक उसके आसपास अमेरिकी सेना की तैनाती बनी रहेगी। सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिए एक पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, "अमेरिका के सभी जहाज, फाइटर जेट्स और सैन्य कर्मी। इसके अलावा हमारा गोला-बारूद और हथियार जो अभी ईरान के पास मौजूद हैं, वह वहीं पर तैनात रहेंगे। जब तक ईरान वास्तविक समझौता पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.