अब अगला टारगेट दिमागी नक्सलियों को खत्म करना. राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का बड़ा हमला
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि सरकार का अब अगला टारगेट उन लोगों को खत्म करना है, जो हथियार तो नहीं उठाते, लेकिन उनके दिमाग में नक्सली सोच भरी हुई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से हथियारबंद माओवादियों को लगभग खत्म कर दिया है, इसके लिए राहुल गांधी को मोदी का धन्यवाद करना चाहिए। रिजिजू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि राहुल जी, हथियारबंद माओवादियों को खत्म करने के लिए मोदी जी को धन्यवाद। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी ने खुद लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म और नक्सलवाद को भारत के लिए 'सबसे बड़ा आंतरिक सुरक्षा खतरा' बताया था। अब अगला लक्ष्य दिमागी नक्सलियों को खत्म करना है।राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा था निशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.