जमशेदपुर, फरवरी 27 -- यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे अब स्टेशनों के बोर्ड के पास लाइट लगाएगा, ताकि ट्रेन में बैठे यात्री अंधेरे में भी स्टेशन का नाम देख और पढ़ सकें। दक्षिण पूर्व जोन से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। रेलवे ने स्टेशन बोर्ड पर रोशनी की सुविधा शुरू करने के लिए 37 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर निकाला है। इससे टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के 86 स्टेशनों पर बोर्ड के ऊपर लाइट लगाने का काम जल्द शुरू होगा। वर्तमान में प्लेटफॉर्म के अंतिम हिस्से पर स्टेशनों के नाम के बोर्ड होते हैं, लेकिन सभी स्टेशनों पर उनके पास रोशनी नहीं है। इससे तेज गति वाली ट्रेनों में यात्री स्टेशनों का नाम नहीं पढ़ पाते और कई बार गलत स्टेशन पर उतरकर परेशानी में पड़ जाते हैं। रेलवे की इस पहल से बोर्ड पर लाइट लगने के बाद यात्रियों को नाम जानने में आसानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.