अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए और समर्थन में नारे लगाए; ओवैसी ने किस पर साधा निशाना?
बहराइच, अक्टूबर 5 -- UP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राजनीति में मुसलमानों की भागीदारी को लेकर विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा निशाना साधा है। कहा कि विपक्ष चाहता है कि अब्दुल सिर्फ दरी बिछाई और नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। दरअसल, श्रावस्ती में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने जाते समय ओवैसी रविवार को बहराइच पहुंचे। यहां एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि यूपी में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी मजबूत हो और उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए खुद आवाज उठानी होगी। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.