हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- नैनीताल, संवाददाता। हल्द्वानी दंगों के कथित मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को हाईकोर्ट ने सोमवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने प्रदेश सरकार से आरोपी पर लगे सभी आरोपों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं, हल्द्वानी दंगे के तीन अन्य आरोपियों दानिश मलिक, जुनैद और अयाज अहमद को जमानत प्रदान की गई। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ में कुल 16 मामलों की सुनवाई हुई। इसी दौरान हल्द्वानी नगर निगम के पूर्व पार्षद जीशान परवेज उर्फ सेबू को जमानत नहीं दी गई। मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की ओर से जमानत की मांग करते हुए दलील दी गई कि वह निर्दोष है और घटना के दिन मौके पर मौजूद नहीं थे। उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। इसके अलावा, उनका कहना था कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं और पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.