समस्तीपुर, अगस्त 26 -- उजियारपुर। बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में संगठन की जिला इकाई का सम्मेलन सह चुनाव सोमवार को उजियारपुर प्रखंड के बच्चा साह उच्च विद्यालय, सातनपुर में हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी कौशल किशोर सिंह के समक्ष महासंघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद पर अब्दुल कलाम निर्वाचित हुए। वहीं महथी निवासी राम विनय कुमार को जिला सचिव चुना गया। राज्य पार्षद पद पर अजीत कुमार एवं सुमन कुमार का चयन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...