हजारीबाग, मार्च 20 -- बरही प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित अब्दुल कलाम पार्क को इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। बच्चों के लिए झूला, रनिंग ट्रैक और सुरक्षित चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक मनोज कुमार यादव ने निरीक्षण करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधायुक्त इको फ्रेंडली पार्क निर्माण का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संवेदक को प्राक्कलन और गुणवत्ता का पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि अब्दुल कलाम पार्क व्यवस्थित और सुसज्जित होगा, ताकि बरही क्षेत्र के लोग बेहतर सुविधाओं के साथ पार्क का लाभ उठा सकें। विधायक ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों के लिए रनिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे बच्चों के साथ-साथ सुबह मार्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.