अब्दुल्ला को स्वर्ण, शिवानी को मिला रजत पदक
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- प्रतापगढ़। प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित 61वीं उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 में जिले के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें मो. अब्दुल्ला ने अंडर-20 हैमर थ्रो में 65 मीटर फेंक कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं शिवानी साहू ने अंडर-20 में 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड में होने वाली 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। उनके चयन पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के रघुराज बहादुर सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, विनोद कुमार यादव, राम कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अंशुमान सिंह ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.