हापुड़, मई 31 -- नगर के काशीराम आवास से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक द्वारा विधिवत रुप से फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का बखान किया। शनिवार को नगर के काशीराम आवास से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाली करीब ढाई किलो मीटर सड़क के निर्माण कार्य का का विधायक हरेंद्र तेवतिया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 205.73 लाख रुपये से किया जाएगा। उन्हेंने बताया कि सड़क निर्माण से गांव अब्दुलापुर के लिए जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- अब्दुलापुर के लोगों की राह होगी आसान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में काफी विकास कराने का काम किया है। वहीं जिला मंत्री पिंकी त्या...