फतेहपुर, जुलाई 23 -- फतेहपुर। परिवार के साथ ट्रेन से उतरते समय गुम हुए एक अबोध को जीआरपी ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक को सकुशल पाकर परिजनों की आंखे खुशी से छलक उठी। गुरुवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी निवासी इसमाइल खान अपने परिवार के साथ बिहार के खगड़िया से वापस आ रहे थे। जब वह सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस से उतर रहे थे तभी भीड़ अधिक होने के चलते उनका तीन वर्षीय अबोध पुत्र अचानक गुम हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो मामले की सूचना थाना जीआरपी में दी गई। थानाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने खागा चौकी प्रभारी अरुण कुमार, शोएब खान, रशीद अहमद संग अबोध की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच आरपीएफ की नंद किशोरी की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही बालक की तलाश की जा रही थी। जिस पर बालक को रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित टैंप...