गाजियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की छत पर मृत हालत में मिली नवजात बच्ची को मां ने ही पटककर मारा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। राकेश मार्ग पर रहने वाले विनय रावत के मकान की दूसरी मंजिल पर नवजात बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाली सविता की बहन झरना ने बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने पहचान कर आरोपी झरना से पूछताछ की तो परिजनों ने दावा किया था कि बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई और घबराकर उसे छत से खाली प्लॉट की ओर फेंक दिया गया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर जा गिरी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो पता चला की बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और उसकी मौत चोट लगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.