जमुई, अप्रैल 9 -- खैरा। निज संवाददाता गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर के समीप पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाले एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने फतेहपुर पुल के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट का एक ट्रैक्टर, जिसमें बालू लदा हुआ था, आता दिखा। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गरही थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.