बागेश्वर, मार्च 18 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 50 से अधिक शिक्षकों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें उन्होंने अबेकस और मानसिक गणना दोनों में अपनी दक्षता दिखाई। शिक्षकों ने अबेकस टूल के साथ-साथ बिना उपकरण के भी जटिल सवाल हल कर सटीकता और गति का प्रदर्शन किया। प्रभारी डायट प्राचार्य डॉ. के.एस. रावत ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य गणित को सरल और रोचक बनाना है। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ अबेकस किट और अभ्यास पुस्तकें वितरित की गईं, ताकि वे विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण कर सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीडी पांडे, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. केपी चंदोला, डॉ. दयासागर, रवि कुमार जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, केदार मेहता, दीप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.