बागेश्वर, मार्च 16 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अबेकस प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रतिभागियों को जटिल गणनाओं को तेजी से हल करने के उन्नत तरीके सिखाए गए। स्माल फ्रेंड कान्सेप्ट तथा बुनियादी स्टेप्स के पुनरावलोकन के साथ हुई। समन्वयक डॉ. बीडी पांडे ने बिग फ्रेंड ऐड के कान्सेप्ट को विस्तार से समझाया। बताया कि जब संख्या 10 के आधार पर जोड़ी जाती है, तब बिग फ्रेंड के फार्मूले गणना को सरल और तेज बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने सूत्रों के माध्यम से अबेकस पर घटाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। प्रतिभागियों ने अपनी अबेकस अभ्यास पुस्तिका में व्यावहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रभारी डायट प्राचार्य डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. केपी चंदोला, डॉ. दयासागर, रवि कुमार जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, केदार मेहता आदि उपस्...