नई दिल्ली, फरवरी 28 -- ईरान द्वारा मध्य-पूर्व में अमेरिका के सहयोगियों पर किए जा रहे पलटवार का असर अबू धाबी के हिंदू मंदिर पर भी देखने को मिला। मंदिर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाकर दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन्स को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने आज के दिन बंद रखने का फैसला लिया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि मंदिर शांति बनाए रखने की अपील करता है, राष्ट्रीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करता है और शांति के लिए प्रार्थना करता है। दूसरी तरफ, ईरान की तरफ से आ रही मिसाइलों की दूसरी खेप की भी संयुक्त अरब अमीरात ने पुष्टि की है। अमीतार की तरफ से कहा गया कि उन्होंने ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए यूएई ने अपना हवाई क्षेत्र भी ...