अयोध्या, मार्च 5 -- अयोध्या। संवाददाता। दशरथ महल के पीठाधीश्वर बिंदु गद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य अबूधाबी की यात्रा से सकुशल अयोध्या लौट आए हैं। गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे उनके अयोध्या पहुंचने की खबर मिलते ही उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वे 27 फरवरी को धार्मिक कार्यक्रमों के सिलसिले में अबूधाबी गए थे। हालांकि इस दौरान ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा, जिससे उनकी वापसी में देरी हो गई। एयर इंडिया सहित कई उड़ानों के रद्द होने के कारण वे कुछ समय के लिए वहीं फंस गए थे। उनकी कुशलता को लेकर अयोध्या ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित संत-महंत और दशरथ महल पीठ से जुड़े लाखों श्रद्धालु चिंतित थे। लगातार लोग उनकी सुरक्षित वापसी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.