नई दिल्ली, मार्च 16 -- बिहार के सारण के दिघवारा प्रखण्ड स्थित चकनूर के रहने वाले एक युवक को जंग का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर पोस्ट करने के मामले में आबूधाबी में गिरफ्तार किया गया है। 11 मार्च को हुई उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके दोस्तों ने परिजनों को दी। इसके बाद से परिजन सहमे और चिंतित हैं। दिघवारा नगर पंचायत चकनूर के वार्ड नंबर पांच निवासी पूर्व वार्ड पार्षद सिकंदर राम के 22 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार दो वर्ष पूर्व एसी की मरम्मत का हुनर सीख कमाने के लिए आबूधाबी गया था। युद्ध छिड़ने के बाद वह बमबारी आदि का वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहा था। इस कारण वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रितेश के परिजनों को किसी पुलिस द्वारा इसकी सूचना नहीं मिली है। परिजन उसकी गिरफ्तारी की मूल वजह भी नहीं जान रहे हैं।दोस्तों से जानकारी मिली उसके दोस्तों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.