भदोही, मई 2 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के असईपुर गांव निवासी 34 वर्षीय वंदना नामक विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को मायके वालों ने दिया। उसके बाद गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया गया। उक्त गांव निवासी डा. प्रेम चंद्र गौतम की पत्नी वंदना शनिवार की अल सुबह कमरे में पंखा चालू करने को इलेक्ट्रानिक बोर्ड के बटन को दबाया। परिवार के लोगों का कहना था कि उसी दौरान करंट की जद में आने से वह दूर जा गिरीं। उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और इलाज को एक निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- यूपी में पतियों ने खेला खूनी खेल, कहीं अवैध संबंध का शक कहीं बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बीच, घटना की जानकारी मायके वालों को हुई। उन्ह...