भदोही, मई 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जीटी रोड आजाद नगर पिलर संख्या 40 के पास मोटर ट्रेनिंग के 53 वर्षीय ट्रेनर रामजतन केशरी की अबूझ हाल में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर रामजतन केशरी निवासी बरकी, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी गुरुवार को ट्रेनिंग देकर लौटे। तभी घबराहट में गाड़ी खड़ी कर ऑफिस में गए। बेचैनी बढ़ने पर बाहर आकर सड़क पर खड़ी बोलेरो में बैठ गए। उनकी हालत देखकर पत्नी को सूचना दी गई और निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजन शव को अपने साथ ले गए। मृतक चार भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। उधर, मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...