भदोही, जून 22 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव के प्रधान सत्य नारायण यादव के 18 वर्षीय बेटे शुभम यादव की अबूझ हाल में मौत हो गई। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उधर, पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त गांव के प्रधान के बेटे शुभम यादव ने इस साल 12वीं पास किया था। इन दिनों छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही थे। शनिवार की रात की दादी एवं स्वजनों के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार की सुबह कमरा काफी देर तक ना खुलने पर स्वजनों को संदेह हुआ। खिचड़ी से देखा को सन्न रह गए। कमरे में मृत शुभम पड़े थे। मामले की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।चर्चाओं के अनुसार शनिवार की रात किसी का छात्र के मोबाइल पर फोन आया था, उसके बाद आत...