लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता।अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। अक्षय तृतीया को किए जाने वाले शुभ काम की अक्षय फल प्राप्ति होती है। इस दिन दान करना, सोना और वाहन खरीदना अच्छा होता है, क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन किसी नए काम की शुरुआत, विवाह, मुंडन आदि कर सकते हैं। यह तिथि बहुत फलदायी मानी जाती है।स्वास्तिक ज्योतिषक केंद्र के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचांग अनुसार तृतीया तिथि 19 अप्रैल दिन रविवार को दिन में 1:01 बजे शुरू हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya :19 या 20 अक्षय तृतीया किस दिन शुभ? सोना खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त, बांकेबिहारी के चरण दर्शन भी करें इसके बाद 20 अप्रैल दिन सोमवार को सुब...