अबूआ आवास निर्माण का मुखिया ने किया निरीक्षण
घाटशिला, मई 19 -- जादूगोड़ा। मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में चल रहे अबुआ आवास निर्माण कार्य को लेकर मुखिया बॉबी मार्डी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कई दिनों से अबुआ आवास निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद सभी जगहों पर जाकर निरीक्षण किया गया और जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और समय पर आवास का निर्माण हर हाल में पूरी होनी चाहिए। इसे लेकर समय-समय पर अधिकारी और कर्मचारी की ओर से निगरानी की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.