नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बॉलीवुड पर एक लंबे समय तक अंडरवर्ल्ड के खौफ का साया रहा है। एक्टर्स को धमकी, उन पर प्रेशर बनाना, उगाही करना यहां तक हत्या तक के मामले भी हो चुके हैं। गुलशन कुमार की हत्या में अंडरवर्ल्ड का हाथ था। मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री को भी बेवजह मार दिया गया। अब मुंबई के पुलिस अफसर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने कई पुराने किस्से बताए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उस वक्त अबु सलेम की दहशतगर्दी थी। वहीं मोनिका बेदी के फंसने का भी जिक्र किया।अबु सलेम था सबसे गंदा क्रिमिनल प्रदीप शर्मा शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'उस वक्त में सबसे गंदा क्रिमिनल अबु सलेम था। उसने गुलशन कुमार जैसे मासम इंसान की मंदिर जाते वक्त हत्या करवा दी थी। इसको तो मैं जघन्य अपराध बोलूंगा।मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या ...