देवघर, फरवरी 27 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम पंचायत आराजोरी के राणा टोला निवासी रीता देवी पति बास्की राणा ने अबुवा आवास योजना में मिलने वाली मजदूरी की राशि गबन करने की शिकायत बीडीओ से किया है। इस बाबत आवास लाभुक ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा अबुवा आवास मिला है। इसके तहत उन्हें पहली किस्त 80 हजार रुपए मिल चुका है। जिससे उन्होंने आवास की दीवार खड़ी कर लिया है। वहीं आवास निर्माण में मनरेगा मद से मिलने वाली मजदूरी राशि में से 24 हजार रुपए की अवैध निकासी पंचायत के मुखिया पति एवं रोजगार सेवक द्वारा कर लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मजदूरी की राशि नहीं मिलने से वे आवास बनाने में असमर्थ हैं। इसको लेकर उन्होंने ने बीडीओ से आवास निर्माण में मनरेगा मद की मजदूरी राशि भुगतान कराने की गुहार लगाई है। वहीं पीड़िता ने आवास के नाम पर मुखिया पति...