आरा, अप्रैल 17 -- पीरो, संवाद सूत्र। मध्य विद्यालय नोनार के प्रधानाध्यापक अबुलैश अंसारी को वरीयता के आधार पर चिह्नित विद्यालय बालक मध्य विद्यालय पीरो के वरीय प्रधानाध्यापक के पद पर प्राधिकृत किया गया है। कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक 691 दिनांक 15/4/26 में अबुलैश अंसारी के वरीयता के दावे को सही मानते हुए उन्हें उक्त पद के लिए प्राधिकृत किया गया है। बता दें कि 31 जनवरी 26 को बालक मध्य विद्यालय पीरो के वरीय प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार मिश्र के सेवानिवृत होने के बाद मध्य विद्यालय हसन बाजार के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह को वरीय प्रधानाध्यापक मानते हुए उन्हें उक्त पद के लिए प्राधिकृत किया गया था। यह भी पढ़ें- बिहार में कैसे बनते हैं टीचर? 46,882 पदों के लिए BPSC TRE-4 का हो चुका है शंखनाद, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया इसके बाद अ...