बगहा, फरवरी 28 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अबुधाबी में काम कर रहे रामनगर प्रखंड के जोगिया गांव निवासी शाहबाज खौफ में है। उसकी कंपनी से दो-तीन किमी दूर एक मिसाइल गिरा है। इसके धमाके की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया है। वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है, जिससे प्रवासी भारतीयों में भी चिंता बढ़ गई है। जोगिया गांव के मो. एकराम के 28 वर्षीय पुत्र शाहबाज अबुधाबी के रौवेस क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार की शाम ड्यूटी समाप्त कर जब वह कंपनी परिसर से अपने आवास की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद खतरे का अलार्म बजने लगा। शाहबाज ने परिजनों को फोन पर बताया कि कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को एहतियातन कमरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी है। आसपास के इलाकों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.