अबुधाबी में प्रवासी मजदूर घायल, घरवाले चिंतित
गिरडीह, मार्च 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के प्रवासी मजदूर अंबाडीह गांव निवासी तिलक महतो के पुत्र राकेश महतो अबू धाबी में हुए एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, राकेश महतो अगस्त 2025 में के ई सी कंपनी में काम करने के लिए अबू धाबी गए थे, जहां 23 फरवरी को छत से गिरने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गए।घटना के बाद से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि कंपनी की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही है। इस वजह से परिवार को किसी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है और वे गहरे सदमे में हैं। घर पर स्थिति बेहद मार्मिक है। पत्नी रीना देवी और मां केसिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि बेटे को कुछ हो गया तो बहू और उसकी बच्ची का जीवन संकट में पड़ जाएगा। वृद्ध माता-पिता के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.