सिमडेगा, मई 8 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनसोदे एवं सोय पंचायत के अबुआ साथियों के लिए पंचायत भवन कोनसोदे में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिया फाउंडेशन के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में कुल 35 अबुआ साथियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की समझ तथा सामाजिक मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय अबुआ साथी प्रशिक्षण शिविरप्रशिक्षण की गतिविधियाँ केस स्टडी और समूह चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों ने गांव विकास से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और पूर्व प्रशिक्षण के बाद किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से मेरी पंचायत एप्लिकेशन का उपयोग करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना की जानकारी देखने का तरीका सिखाया गया। प्रतिभागियों को योजनाओं की प्रचलित राशि, खर्च राशि...