पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि हेमंत सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2026-2027 के लिए अबुआ दिशोम बजट पेश किया है। यह बजट संतुलित है एवं आम लोगों पर खास ध्यान दिया गया है। बजट में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बच्चों के विकास के लिए बाल कल्याण बजट बनाया गया है। पलामू, गढ़वा, लातेहार में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में अबुआ दवा खाना खोलने का निर्णय लिया गया। कैंसर की रोक थाम के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में स्कैन मशीन, पैमोग्राफिक मशीन स्थापित किया जायेगा। चतरा जिला मुख्यालय में डॉ भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...