अबुआ आवास योजना से बदली बिरता देवी की जिंदगी
सिमडेगा, अगस्त 24 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। कभी बारिश की बूंदों के साथ घर की चिंता सताती थी। कच्ची मिट्टी की दीवारें कब ढह जाएं, इसका डर बना रहता था। लेकिन अब वही जिंदगी पक्की छत के सुकून में बदल गई है। यह बदलाव है अबुआ आवास योजना से, जिसने कुरडेग प्रखंड की बिरता देवी के जीवन में नई उम्मीद और सम्मान की छत दी है। बिरता देवी पहले मिट्टी के कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात आते ही छत टपकने लगती और कमजोर दीवारों को देखकर परिवार की चिंता बढ़ जाती थी। पक्के घर का सपना था। लेकिन सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण सपना पूरा करना आसान नहीं था। इसी बीच आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान के माध्यम से उनका नाम अबुआ आवास योजना से जुड़ा। सरकारी सहायता मिली और धीरे-धीरे कच्चे घर की जगह पक्का मकान खड़ा हो गया। बता दें कि अबुआ आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.