अबुआ आवास योजना के लाभुक का कराया गृह प्रवेश
चाईबासा, जून 28 -- चाईबासा, संवाददाता। अबुआ आवास योजना के तहत शनिवार को पात्र परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत के मतकमहातु गांव पहुंचकर अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास में लाभुक मेचो देवगम का विधिवत गृह प्रवेश कराया। इस दौरान उपायुक्त ने लाभुक से नए आवास का नियमित रख-रखाव करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा परिसर में पौधरोपण करने का भी आग्रह किया। गृह प्रवेश के उपरांत उपायुक्त ने लाभुक मेचो देवगम को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा परिवार के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सदर चाईबासा अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, संबंधित पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एसडीओ ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.