लातेहार, दिसम्बर 13 -- लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के शीशी पंचायत के ग्राम बारियातू जागीर और बारियातू खालसा में अबुआ आवास में फर्जी निकासी मामले की जांच प्रखंड स्तरीय तीन सदस्यीय जांच टीम ने की है। जांच बीपीओ एम कमाल, एई विवेक जायसवाल और जेई आलोक उरांव ने की। जांच की पुष्टि करते हुए बीपीओ श्री कमाल ने कहा कि जांच के दौरान मामला सत्य पाया गया, कई आवास के लाभुकों से फर्जी निकासी की मामला सामने आया। इधर विभागीय जांच के बाद बिचौलिए रेस हो गए हैं। लाभुकों के घर घर जाकर आवास का फर्जी निकासी का भुगतान खुद कर रहे हैं और उनसे लिखित भी ले रहे हैं, ताकि पदाधिकारी के समक्ष अपनी सफाई दे सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.