रांची, मार्च 12 -- झारखंड में अबुआ आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विधानसभा में झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास से संबंधित मामला उठाया था। इस पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री आवास का आवंटन नहीं हुआ है। इसके बाद राज्य सरकार अबुआ आवास के माध्यम से गरीबों को घर बनाने के लिए दो लाख रुपये दे रही है। आने वाले सालों में राज्य में फेजवाइज अबुआ आवासों की संख्या और इसके लिए मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।बजट में 4100 करोड़ रुपये का प्रावधान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह कहा कि बजट में इसके लिए 4100 करोड़ रुपये का प्रावधान है। 20 लाख आवास बनेंगे। केंद्र सरकार से सहयोग राशि बढ़ाने की मांग की जाएगी। जिन लाभुकों के घर मिट्टी के हैं, सबसे पहले अबुआ आवास उनका ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.