लातेहार, अगस्त 13 -- गारू (लातेहार)। प्रखंड के दलदलीया गांव निवासी गुड्डू नायक का अबुआ आवास कई महीनों से अधूरा पड़ा है। लाभुक की पत्नी फुलवा देवी ने आरोप लगाया है कि मकान की ढलाई कराने के नाम पर गारू निवासी विजय प्रसाद द्वारा आवास की राशि ले ली गई, लेकिन अब तक मकान की ढलाई नहीं कराई गई है।

परिवार की स्थिति फुलवा देवी ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं और परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह किया जाता है। उनके पति रोजगार के लिए केरल गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार को अब तक राशन कार्ड का लाभ भी नहीं मिल पाया है। परिवार के पास रहने के लिए मात्र एक मिट्टी का कमरा है, जिसमें सात सदस्य किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। बरसात के मौसम में मिट्टी के घर में रहना और भी मुश्किल हो जाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से उन्...