रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के युवा प्रभारी अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. राजीव मनोहर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के समक्ष 'एक व्यक्ति, एक पद' के नियम का पालन करने, छात्र संघ चुनाव कराने और रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने की मांग रखी। इसके अलावा, शैक्षणिक सत्र को नियमित करने, समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने और विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कुलपति ने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.