रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर झारखंड में पर्यावरणीय क्षति, हाथी-मानव संघर्ष की चुनौती और जलवायु संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा और आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। राज्यपाल को बताया गया है कि झारखंड में दामोदर और स्वर्णरेखा लोगों के लिए जीवन रेखा का काम करती हैं, लेकिन औद्योगिक कचरे और शहरी अपशिष्ट के कारण ये नदियां तेजी से प्रदूषित हो रही हैं। अबुआ अधिकार मंच के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बताया कि राज्यपाल ने सभी बातों को गंभीरता से सुना। प्रतिनिधिमंडल में अबुआ अधिकार मंच के अमित, मलखान महतो आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.