जमशेदपुर, मार्च 1 -- शहर में होली का खुमार चढ़ने लगा है। स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान और सामाजिक संस्थाएं होली उत्सव मनाने में व्यस्त है। बाजार भी होली को लेकर तरह-तरह के रंग-गुलाल से पटने लगे हैं। बच्चों के लिए विशेष कार्टून कैरेक्टर के पिचकारी से बाजार सज चुकी है। इस बार बच्चों के लिए कार्टून और सुपर हीरो थीम वाली पिचकारियां खास आकर्षण हैं, वहीं युवाओं के लिए हाई प्रेशर गन और बैकपैक टैंक पिचकारी भी आई है। दुकानों पर बाहुबली, मोटू-पतलू, डोरमैन, जय भीम, गन मशीन, टैंक गन आदि रंग बिरंगी पिचकरिया नजर आने लगी हैं। गुलाल और पिचकारियों से सज चुकी दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। ज्यादातर लोग भीड़ से बचने के लिए पहले ही खरीदारी शुरू कर देते हैं। दुकानों पर डब्बा बंद रंग एवं पैकेट सील अबीर-गुलाल की बिक्री को सामने काउंटर पर ही संजो लिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.