बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर संवाददाता। भगवतीगंज नगर में श्री श्याम सतरंगी निशान शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्याम निशान यात्रा में 301 से ऊपर ध्वज शामिल रहे। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया खाटू श्याम के गीतों पर थिरकते श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में सराबोर दिखे। निशान यात्रा में शामिल महिलाएं व पुरूषों ने हाथों में श्याम ध्वजा, मन में ले विश्वास, लो चल चले हम खाटू धाम, अब पूरी होगी आस गीत लिखे थे। श्याम बाबा का आरती करके जुलूस को रवाना किया। श्याम मित्र मंडल भगवतीगंज के सदस्यगण आदि लोगों का कार्यक्रम में सहयोग रहा। जिसमें श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने अतिथियों को साफा बांध कर स्वागत किया। श्री श्याम निशान यात्रा चंद्रप्रकाश राइस मिल से निकलकर भरत मिलाप चौराहा होते हुए अग्रसेन मंदिर अग...