गढ़वा, मार्च 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तेली महासंगठन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बंधन मैरिज हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष कुमार गुप्ता ने की। समारोह के मुख्य अतिथि रामदास साहू, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश, राष्ट्रीय सचिव डॉ राकेश रंजन गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई देते हुए सामाजिक एकता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.