कानपुर, फरवरी 25 -- महिला शिक्षा मंडल का 78 वां होली मिलन समारोह बुधवार को राजस्थान भवन कराचीखाना में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि वंदना बाजपेई व विशिष्ट अतिथि डॉ.बीआर अग्रवाल, डॉ.रोचना विश्नोई रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता अग्रवाल ने की। जानकी गुप्ता व रेखा जैन ने अतिथियों को बुके भेंटकर अबीर-गुलाल लगाते हुए स्वागत किया। नीता जैन ने रंग-बिरंग उपाधियों से सभी को सम्मानित किया। डॉ.ब्रजबाला सिंघल के भजनों पर सभी जमकर झूमे। कार्यक्रम में शैला अग्रवाल, निर्मला बंसल, लक्ष्मी गुप्ता, सत्यवती त्रिपाठी, बेला गुप्ता आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.