प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक सेवार्थ संगठन की ओर से संगठन के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई। संगठन के संयोजक ओम प्रकाश गुप्त ने कहा कि होली एकता का पर्व है। इस दौरान विपिन यादव, सुजीत चंद्रा, अनूप कुमार टंडन, सगीर अहमद, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...