चंदौली, मार्च 6 -- सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी और तेंदुहान गांव में गुरुवार की देर शाम अबीर डालने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इसमें जमकर मारपीट हो गई थी और दो लोगों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।सैयदराजा उत्तरी बाजार तेन्दुहान और दुधारी गांव सटा हुआ है। गुरुवार के शाम को तेन्दुहान गांव के शशि प्रकाश, चन्दन आदि एक दर्जन युवक होली के गीत गाकर नाच गा रहे थे। इस दौरान दुधारी गांव निवासी एक व्यक्ति पर रंग पड़ जाने से विवाद शुरू हो गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दुधारी गांव के युवक की ओर से पहुंचे लोगों ने अबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.