कन्नौज, फरवरी 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के नगला लक्ष्मण हृदय, रामपुर शंकरपुर स्थित बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कॉलेज में होली का त्योहार बच्चों ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। स्कूल परिसर रंग-बिरंगे फूलों और अबीर-गुलाल से पट गया, जहां छात्र-छात्राओं ने आपस में होली खेलते हुए खुशियां बांटीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एके यादव, प्रबंधक संतोष कुमार यादव और व्यवस्थापक दलगंजन सिंह यादव ने बच्चों को बताया कि होली का त्योहार बुराइयों को भूलकर अच्छाइयों को अपनाने का प्रतीक है। यह पर्व आपसी वैमनस्य को मिटाकर प्रेम और एकता का संदेश देता है। यह उत्सव स्कूल में खुशियों और सकारात्मकता का शानदार उदाहरण बना। बच्चों ने होली के माध्यम से न केवल आनंद लिया, बल्कि त्योहार के गहन संदेश को भी आत्मसात किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...